Bastar history: क्या है बस्तर का इतिहास? जाने क्या था पहले इसका नाम

भारत के छत्तीसगढ़ राज्य के दक्षिण दिशा में बसा हुआ जिला है। बस्तर जिले एवं बस्तर संभाग का मुख्यालय जगदलपुर शहर है

बस्तर जिले की कुल जनसंख्या मे 70 प्रतिशत जनजातीय समुदाय जैसे गोंड, मारिया, मुरिया, भतरा, हल्बा, धुरुवा समुदाय हैं

बस्तर जिला को सात विकासखण्ड/तहसील जगदलपुर, बस्तर, बकावंड, लोहंडीगुडा, तोकापाल, दरभा और बास्तानार में विभाजित किया गया है

बस्तर जिला घने जंगलों, ऊँची, पहाड़ियों, झरनों, गुफाओ एवं वन्य प्राणियों से भरा हुआ है

बस्तर महल, बस्तर दशहरा ,दलपत सागर, चित्रकोट जलप्रपात, तीरथगढ़ जलप्रपात, कुटुमसर और कैलाश‌ गुफ़ा आदि पर्यटन के मुख्य केंद्र हैं

बस्तर जिला ऐतिहासिक रूप से क्षेत्र महाकाव्य रामायण में दंडकारण्य और महाभारत में कौशल साम्राज्य का हिस्सा है